Search
Close this search box.

हॉकी एशिया कप: भारत ने साउथ कोरिया को हराकर चौथी बार खिताब जीता

बिहार: राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए हॉकी एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया को 4-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। यह चौथी बार है जब भारत ने एशिया कप का खिताब जीता है।

फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरुआत से ही बढ़त बना ली। साउथ कोरिया ने वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस और तेज आक्रमण के आगे टिक नहीं पाया।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए इनाम का ऐलान किया। टीम के हर खिलाड़ी को 3-3 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले 2017 में भारत ने मलेशिया को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।

Leave a Comment

और पढ़ें