Search
Close this search box.

चंदौली: विश्व साक्षरता दिवस एवं विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस पर डॉ. ओ.पी. सिंह का सम्मान

चंदौली: विश्व साक्षरता दिवस एवं विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ, नीमा (NIMA) के राष्ट्रीय सह सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओ.पी. सिंह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान नमामि गंगे, गंगा प्रहरी महिला मंडल चंदौली एवं पूर्व उत्कृष्ट महिला मंडल (नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार) की टीम द्वारा श्रीमती मंशा साहनी के नेतृत्व में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि देश को ग्रीन और क्लीन बनाने के लिए जल साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण साक्षरता, जैव विविधता साक्षरता एवं वोटर साक्षरता के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं अक्षर ज्ञान को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियां, नुक्कड़ सभाएं गांव, कस्बों और नगरों में आयोजित होनी चाहिए, जिससे समाज में संस्कृति, संस्कार और देश के प्रति संवेदनशीलता एवं समर्पण की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती मंशा साहनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वास्थ्य को संतुलित रखना आज की सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए सभी को स्वस्थ पर्यावरण और साक्षरता के क्षेत्र में जागरूक होना होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें