Search
Close this search box.

सोनभद्र: रिहन्द डैम से नदी में कूदी महिला, पिपरी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बचाया

सोनभद्र: थाना पिपरी क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने रिहन्द डैम के पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पिपरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान आरती देवी (35 वर्ष), पत्नी बेचू प्रसाद, निवासी वार्ड नंबर 10, पशु अस्पताल के पास, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरती देवी का अपने परिजनों से घरेलू विवाद हुआ था, जिसके चलते वह नाराज़ होकर पुल पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दी।

घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज़ बहाव के कारण वह डैम की ओर बह गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोताखोरों की सहायता से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

Leave a Comment

और पढ़ें