Search
Close this search box.

मीरजापुर में संपूर्ण समाधान दिवस: जिलाधिकारी ने लालगंज तहसील में सुनीं समस्याएं, 138 में से 14 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीरजापुर: शासन के मंशानुरूप जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील लालगंज में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 138 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 14 का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ सौंपे गए कि वे गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिकायतों का फीडबैक शासन स्तर से शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर लिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण करें। यदि कोई फरियादी एक ही शिकायत दोबारा लेकर आता है तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतकर्ताओं से वार्ता करने और हर घर जल योजना से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से समाधान करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी लालगंज को निर्देशित किया कि पिछले तहसील दिवस की शिकायतों की टीम बनाकर जांच कराई जाए और यदि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण न पाया जाए तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इसी प्रकार, तहसील मड़िहान में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अजय कुमार सिंह के समक्ष 53 प्रार्थना पत्रों में से 1 का निस्तारण, तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता के समक्ष 56 में से 2 का निस्तारण और तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) देवेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष 95 में से 17 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया। तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी महेंद्र सिंह समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Ujala Sanchar
Author: Ujala Sanchar

उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें