Search
Close this search box.

Durga Puja 2024: इस बार वृंदावन के प्रेम मंदिर में विराजेगीं मां दुर्गा, शिवपुर में सज रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी : श्री श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा शिवपुर मिनी स्टेडियम में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल इस बार और भी आकर्षक होने जा रहा है। सष्टि तिथि से माता रानी का दर्शन और पूजन शुरू होगा। 

समिति के अध्यक्ष सुशांत जायसवाल और मंत्री राकेश गुप्ता ने बताया कि 1981 में स्थापित इस समिति ने पिछली बार अयोध्या के भव्य राम मंदिर की शैली में पूजा पंडाल सजाया था। इस बार बंगाल के कारीगरों द्वारा बांस, बल्ली, कपड़े और थर्माकोल से प्रेम मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। अंदर चारों ओर राधा-कृष्ण की तस्वीरें लगाई जाएंगी। 

इस बार वृंदावन के प्रसिद्ध कृपालु जी महाराज द्वारा निर्मित प्रेम मंदिर की तर्ज पर 100 फीट ऊँचा और 75 फीट चौड़ा पंडाल बनाया जा रहा है, जहां 13 से 14 फीट ऊँची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल के बाहर राधा-कृष्ण की झूले पर बैठी प्रतिमाएं और गोपियों की मूर्तियां श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें