Search
Close this search box.

मेरठ का कबाड़ी बाजार रेडलाइट एरिया फिर से आबाद, पुलिस रेड में 21 गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेरठ: शहर के कबाड़ी बाजार स्थित रेडलाइट एरिया पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस रेड में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें लड़कियां, दलाल और कोठा मालिक शामिल हैं। पकड़ी गई लड़कियों में कई नाबालिग भी बताई जा रही हैं।

यह कार्रवाई दिल्ली के मुक्ति फाउंडेशन की शिकायत पर की गई। जानकारी के अनुसार, 2019 में इस इलाके को बंद कर दिया गया था, लेकिन 2023 में प्रशासन की अनुमति पर 15 कोठों को निवास के लिए खोला गया। हालांकि, इन कोठों पर देह व्यापार भी संचालित हो रहा था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और सीओ लंबे समय से इस अवैध गतिविधि पर चुप्पी साधे हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मेरठ के आदेश पर सीओ कैंट की टीम ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आखिर कैसे निवास की अनुमति पर खोले गए कोठों में दोबारा से देह व्यापार शुरू हो गया।

Leave a Comment

और पढ़ें