प्रयागराज: में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, जगतपुर निवासी पप्पू ड्राइवर, जो काफी दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे, इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय पहुंचे थे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर स्थिति बताते हुए जवाब दे दिया।
इसके बाद वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ बस से लौट रहे थे। रास्ते में शास्त्री ब्रिज पहुंचते ही उन्होंने बस रुकवाया और अचानक गंगा नदी में कूद गए। घटना से उनके परिवार और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी। इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर है।






