वाराणसी: थाना क्षेत्र के करसड़ा पतेरवा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 34 वर्षीय युवक राकेश कुमार पटेल की मौत हो गई।मृतक राकेश पटेल दो भाइयों में छोटे थे और उनके परिवार में एक पुत्र है। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर है।
रविवार की शाम लगभग 4 बजे राकेश खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तत्काल उन्हें अखरी स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई।







