Search
Close this search box.

गोरखपुर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, युवक का आरोप, कहा- युवती ने होटल में बुलाकर जबरन बनाये शारीरिक संबंध

गोरखपुर: शहर में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती का मामला अब पुलिस थाने तक जा पहुंचा है। एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक युवती ने उसे होटल में बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉज़िटिव दिखाकर पैसों की मांग शुरू कर दी। युवक का कहना है कि युवती लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही है।

वहीं दूसरी ओर, युवती ने युवक पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। होटल के रिकॉर्ड और मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें