Search
Close this search box.

वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र में देहव्यापार के खिलाफ कार्रवाई, तीन महिलाएँ गिरफ्तार

वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र में महिला पुलिस ने सोमवार को देहव्यापार के खिलाफ कार्रवाई की। रोडवेज के पास सड़क किनारे अवैध कारोबार कर रही तीन महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई। सूचना मिलते ही महिला पुलिस टीम मौके पर पहुँची और छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह मामला सिगरा थाना क्षेत्र के रोडवेज इलाके का है।

Leave a Comment

और पढ़ें