Search
Close this search box.

दिल्ली: बीयर पीने की उम्र सीमा 25 से घटाकर 21 करने पर विचार

दिल्ली सरकार राजधानी में बीयर पीने की कानूनी उम्र सीमा को 25 से घटाकर 21 वर्ष करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

अधिकारियों का कहना है कि NCR के पड़ोसी शहरों जैसे नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में पहले से ही बीयर पीने की उम्र सीमा 21 साल है। ऐसे में दिल्ली में भी यही सीमा तय किए जाने से अवैध शराब की बिक्री और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें