गाजीपुर: बहरियाबाद थाना क्षेत्र के प्यारेपुर में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में एक टोटो सड़क किनारे पलट गया। इसमें सवार वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सैदपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान सैदपुर के भीमापार निवासी सिरपत (70 वर्ष), पुत्र स्व. बेचन के रूप में हुई है। वह मिर्जापुर पीएचसी से दवा लेकर टोटो से घर लौट रहे थे। तभी प्यारेपुर के पास हादसा हो गया। टोटो पलटने से सिरपत उसके नीचे दब गए और गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक 3 भाइयों में बीच के थे और खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने पीछे 1 पुत्र और 3 पुत्रियां छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।









