Search
Close this search box.

सोनभद्र: मिशन शक्ति पंचम चरण के शुभारंभ पर दुद्धी महिला थाने में लाइव प्रसारण

सोनभद्र: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति पंचम चरण के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को प्रदेश भर के 1674 थानों में महिला सुरक्षा केंद्र की स्थापना हेतु डिजिटल उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में दुद्धी महिला थाना में मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसे छात्राओं, महिला अधिवक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने देखा और सुना।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा पर हेल्पलाइन 181, हेल्पलाइन नंबर 111, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं सीओ राजेश कुमार राय रहे। इस अवसर पर महिला अधिवक्ता, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं-शिक्षिकाएं, महिला कांस्टेबल, भाजपा दुद्धी मंडल के कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने की।

सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में दुद्धी में महिला थाना व महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए शासन द्वारा 1090 सहित कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा कुशवाहा, इनर व्हील क्लब की तारा जायसवाल, राखी जायसवाल, मनोरमा जायसवाल, विनीता मसीह, शिक्षिका सायरा खान, आरती कुमारी, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश चंद द्विवेदी, कस्बा इंचार्ज जय शंकर राय सहित बड़ी संख्या में छात्राएं, महिला कांस्टेबल और पीआरडी जवान मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें