Search
Close this search box.

गाजीपुर: दो दशक से अकेले रह रहे पूर्व सैनिक ने लाइसेंसी बंदूक से की आत्महत्या

गाजीपुर: भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के झोटना गांव में मंगलवार सुबह 2 दशक से अकेले रह रहे पूर्व सैनिक देवानंद सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के पास से 12 बोर की लाइसेंसी एक नली बंदूक और कारतूस का खोखा बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, देवानंद सिंह पिछले लगभग 20 वर्षों से अकेले ही घर में रहते थे। उनकी पत्नी शशिकला सिंह मायके में रहती थीं, जबकि उनका बेटा ज्ञानी सिंह मुंबई में अपनी पत्नी के साथ नौकरी करता है। मृतक रोज की तरह बीती रात भी घर के अंदर दरवाजा बंद करके सो गए थे।

मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की और सुराग जुटाए। घटना के बाद मृतक की पत्नी रोते-बिलखते मौके पर पहुंची और तहरीर दी। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में इस घटना को लेकर भारी हड़कंप मचा हुआ है और सभी लोग हैरानी में हैं। मृतक के बेटा और बहू भी घर की ओर रवाना हो गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें