वाराणसी। भारतीय रेलवे में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा और “स्वच्छोत्सव” थीम के तहत बुधवार को वाराणसी मंडल में डोर-टू-डोर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय से रेलवे आवासीय कालोनी तक चलाया गया।
अभियान के दौरान डॉ. चौधुरी के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.आर. सिंह, डॉ. निरज कुमार, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. एस.के. बरनवाल, मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. ममता सिंह, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (प्रभारी) एस.के. सोनी, कमलेश सिंह, डॉ. डी. नारायण समेत चिकित्सा और सैनिटेशन कर्मचारियों ने रेलवे आवासों का निरीक्षण किया।
टीम ने स्वच्छता की गुणवत्ता परखी, कालोनीवासियों से संवाद किया और कचरे के उचित निस्तारण के बारे में जानकारी दी। साथ ही सिंगल-यूज प्लास्टिक पर रोक, उससे होने वाली बीमारियों, वृक्षारोपण के लाभ और डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन के महत्व पर लोगों को जागरूक किया।
इसके अलावा कालोनीवासियों में स्वच्छता संबंधी पंपलेट्स और जूट/कपड़े के थैले मुफ्त वितरित कर जनजागरूकता बढ़ाई गई।

Author: Ujala Sanchar
उजाला संचार एक प्रतिष्ठित न्यूज़ पोर्टल और अख़बार है जो स्थानीय, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अन्य समाचारों को कवर करती है। हम सटीक, विश्वसनीय और अद्यतन जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।