Search
Close this search box.

कौशाम्बी: शहीद भगत सिंह जयंती पर शहर को नई सौगात: जॉर्ज टाउन में खुलेगा न्यू अपना ब्लड सेंटर

कौशाम्बी: जे.डी. चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संचालित अपना ब्लड बैंक (अंदावा चौराहा, झूंसी) के बाद अब जॉर्ज टाउन में न्यू अपना चैरिटेबल ब्लड सेंटर की शुरुआत की जा रही है। यह प्रयागराज का 22वां ब्लड बैंक होगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ ब्लड, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा को सुरक्षित रखने की व्यवस्था होगी।

प्रसिद्ध लैप्रोस्कोपिक सर्जन एवं संचालक डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि ब्लड बैंक का लोकार्पण आगामी रविवार, 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इसी दिन भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ब्लड बैंक एम्स और अन्य बड़े संस्थानों की तर्ज पर विकसित किया गया है, जिससे प्रयागराज सहित मिर्जापुर, जौनपुर और भदोही जैसे समीपवर्ती जिलों के मरीजों को लाभ मिलेगा।

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्र में अब तक कम ब्लड बैंक होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस नए ब्लड सेंटर की स्थापना से यह समस्या काफी हद तक कम होगी। शुरुआती दौर में केंद्र में 600 यूनिट रक्त संकलन की सुविधा रहेगी, और आवश्यकता पड़ने पर इसकी क्षमता बढ़ाई जा सकेगी।

इस ब्लड बैंक से लगभग 500 अस्पतालों को लाभ मिलेगा। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें