Search
Close this search box.

वाराणसी: गंगा महल घाट पर स्नान कर रही युवती की डूबने से मौत

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र के गंगा महल घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवती की डूबने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान निशा देवी (24 वर्ष), निवासी चरगहवा, गोरखपुर के रूप में हुई है।

घटना के समय वह अपने दोस्त अखिलेश कुमार (17 वर्ष), निवासी चेहरी, महालगंज, गोरखपुर के साथ स्नान कर रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें