Search
Close this search box.

गोरखपुर: बहन के अफेयर से नाराज भाई ने नहर में धक्का देकर उतारा मौत के घाट, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

गोरखपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय नित्या यादव की उसके ही बड़े भाई आदित्य यादव ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आदित्य अपनी बहन के अफेयर से नाराज था। गुस्से में आकर उसने नित्या को नहर में धक्का देकर मार डाला।

घटना के बाद आदित्य ने खुद थाने जाकर सरेंडर किया और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहर से शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और आक्रोश व्याप्त है, जबकि स्थानीय लोग इस निर्मम कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें