Search
Close this search box.

वाराणसी: गोला दीनानाथ क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन बदलने का कार्य शुरू, 65 लाख की लागत से जल्द दूर होगी पानी की समस्या

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। इसी क्रम में वार्ड गोला दीनानाथ में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है।

इस परियोजना के तहत करीब 1100 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसकी लागत लगभग 60 से 65 लाख रुपये आंकी गई है। कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय पार्षद संजय कुमार केशरी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान शहर दक्षिणी के विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी तथा महापौर अशोक तिवारी के निर्देशन में विकास कार्यों की निरंतरता पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

स्थानीय नागरिकों ने इस परियोजना के लिए विधायक, महापौर और पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि नई पाइपलाइन के बिछने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलापूर्ति समस्या का समाधान होगा। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह ‘डब्बू’, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिवेश सिंह, दिनेश सिंह ‘दीनू’, गोपाल गुप्ता, अंकुर मेहरोत्रा, राजेश जायसवाल, रवि कुशवाहा, मुरारी श्रीवास्तव, अशोक कसेरा, संजय यादव और राजेंद्र सेठ सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें