Search
Close this search box.

बड़ी खबर: मुकेश सहनी का बयान- “राज्यसभा नहीं, मुझे डिप्टी CM बनना है”

पटना। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा “हमें राज्यसभा नहीं चाहिए, मुझे डिप्टी सीएम बनना है। मैं इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन महागठबंधन की सरकार कैसे बने, इस पर पूरी ताकत से मेहनत करता रहूंगा।”

सहनी के इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य सत्ता में भागीदारी है, और वह महागठबंधन को मजबूत करने के लिए रणनीतिक भूमिका निभाते रहेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें