Search
Close this search box.

सोनभद्र पुलिस ने फरार हत्या आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव में चाचा ने अपने सगे भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के तत्वाधान में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

न्यायालय ने आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुए जिला जेल गुरमा के लिए भेज दिया।

गिरफ्तारी का विवरण

  • दिनांक/समय: 20.10.2025, 15:45 बजे
  • स्थान: दुद्धी अमवार रोड, पुनर्वास कालोनी तिराहा, बहद ग्राम अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. छोटू उर्फ छट्ठू, पुत्र बुद्ध राम, निवासी नगवा (किरकिरीया टोला), थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 46 वर्ष

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  1. प्र0नि0 स्वतंत्र कुमार सिंह
  2. व030नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी
  3. 30नि0 हरिकेश आजाद, चौकी प्रभारी अमवार
  4. हे0का0 सीता राम
  5. हे0का0 राजेश सिंह
  6. का0 आनन्द यादव

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि इस कार्रवाई से यह संदेश गया कि अपराधी चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते।

Leave a Comment

और पढ़ें