Search
Close this search box.

Varanasi: BHU के पूर्व डीन प्रो. कौशल किशोर मिश्र का 67 वर्ष की उम्र में निधन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सामाजिक संकाय के पूर्व डीन प्रो. कौशल किशोर मिश्र का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने BHU के सर सुंदर लाल अस्पताल के आईसीयू में अंतिम सांस ली। प्रो. मिश्रा पिछले कई दिनों से निमोनिया से जूझ रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। 

प्रो. कौशल किशोर मिश्र का जन्म 1 मई 1957 को हुआ था। उन्होंने 1977 में BHU से राजनीति विज्ञान में स्नातक किया और इसके बाद राजनीति विज्ञान के विशेषज्ञ के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वे अस्सी घाट की चर्चाओं और बहसों में सक्रिय रहते थे, जो बनारस की सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

प्रो. मिश्रा सोशल मीडिया पर भी बनारसी अंदाज में अपने विचार व्यक्त करते थे और कई मुद्दों पर मुखर रहते थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहने के साथ-साथ, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काशी के विकास के संबंध में भी बातचीत की थी।

Leave a Comment

और पढ़ें