Search
Close this search box.

गाजीपुर: सभी तहसीलों में प्राप्त हुए 294 प्रार्थना पत्र, निस्तारित हुए मात्र 26, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम तहसील जमानियां में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपन्न हुआ।

इस दौरान कुल 55 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जिले की सभी तहसीलों से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 294 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 26 का तत्काल निस्तारण किया जा सका।

तहसीलवार विवरण:

  • जमानियां: 55 शिकायतें, 6 का निस्तारण
  • सदर: 55 शिकायतें, कोई निस्तारण नहीं
  • मुहम्मदाबाद: 41 शिकायतें, 7 का निस्तारण
  • जखनियां: 70 शिकायतें, 4 का निस्तारण
  • कासिमाबाद: 26 शिकायतें, 3 का निस्तारण
  • सैदपुर: 24 शिकायतें, 3 का निस्तारण
  • सेवराई: 23 शिकायतें, 3 का निस्तारण

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर जमीनी व आपसी विवादों का समाधान प्राथमिकता से करें। तहसील के सभी लेखपालों को निर्देश दिया गया कि छोटी-छोटी जन समस्याओं के समाधान के लिए किसी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, उपजिलाधिकारी जमानियां, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरोचीफ: संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें