Search
Close this search box.

दिल्ली से वाराणसी जा रही स्लीपर बस पलटी, 40 से अधिक यात्री घायल, मौके पर प्रशासन मौजूद

दिल्ली से वाराणसी जा रही एक निजी स्लीपर बस देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। यह घटना उन्नाव जिले के मटरिया हसनगंज क्षेत्र में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और घने कोहरे के कारण हुआ। बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उन्नाव और लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया। बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों की पहचान की जा रही है।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा रही है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें