गाजीपुर। तहसील बार एसोसिएशन प्रांगण में आज पूर्व अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह के नेतृत्व में वकील हसनाथ सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं और खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान हसनाथ सिंह ने डीजे बजाने पर रोक लगाने की बात कही और कहा कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अदालत परिसर में शांति और गरिमा बनाए रखना वकीलों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
वकीलों की खुशी का एक और कारण रहा — रजिस्ट्री ऑफिस का तहसील परिसर में स्थानांतरण। जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद रजिस्ट्री कार्यालय को अब तहसील परिसर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इससे किसानों, वकीलों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी।
अधिवक्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अब लोगों को रजिस्ट्री के कार्य के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे और उन्होंने हसनाथ सिंह को शुभकामनाएं देते हुए रजिस्ट्री ऑफिस के आगमन पर दोगुनी खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विनोद कुमार सोनी, अजय कुमार, और अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
ब्यूरोचीफ – संजय यादव









