बलिया। छात्रसंघ चुनाव बहाली और छात्रवृत्ति पर अनिवार्य कानून लागू करने की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र टीडी कॉलेज से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और अपनी प्रमुख मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
छात्रों का आक्रोश व मांगें
सछास जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि बागी बलिया की धरती से शुरू हुआ यह आंदोलन अब पूरे प्रदेश में गूंजेगा। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है और इसे बहाल करना सरकार की जिम्मेदारी है। साथ ही छात्रवृत्ति को अनिवार्य कानून बनाना भी विद्यार्थियों के हित में आवश्यक है।
आंदोलन में शामिल इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अवनीश कुमार यादव ने कहा कि बलिया ने हमेशा देश को दिशा देने का कार्य किया है। यहां से उठी छात्र आवाज अब प्रदेशव्यापी आंदोलन का रूप लेगी।
प्रदर्शन में मौजूद छात्र नेता
प्रदर्शन में सत्यम तिवारी, अखिलेश यादव, अमन सिंह, अनुराग, दिग्विजय, अजित पासवान, रोहित सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
ब्यूरोचीफ – अवधेश यादव









