बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा मुरलीछपरा क्षेत्र के चांद दियर से मंझी जाने वाली सड़क पर स्थित ठेकहा गांव के पास ग्रीन एक्सप्रेसवे रोड पर हुआ।
हादसे में मठिया के मठ झगु गिरी, शोभा छपरा निवासी जीत बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं, जिसके चलते आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही चांद दियर चौकी प्रभारी श्याम प्रकाश मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सोनबरसा अस्पताल भिजवाया। मृतक के पिता प्रदुमन राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए, जिसे पुलिस ने शांत कर नियंत्रित किया।
ब्यूरो चीफ – अवधेश यादव









