गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने राजधानी में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं बिहार चुनाव के प्रभारी केशव प्रसाद मौर्या से शिष्टाचार मुलाक़ात की। उन्होंने डिप्टी सीएम को बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में बिहार की धरती पर इतिहास रचा गया है।
केशव मौर्या ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल के 40वें जन्मदिन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“पीएम मोदी और अमित शाह की रणनीति का परिणाम है यह जीत” — पंकज सिंह चंचल
पूर्वांचल न्यूज़ डॉट कॉम से बातचीत में पंकज सिंह चंचल ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति को बिहार में केशव मौर्या ने सफलतापूर्वक जमीन पर उतार दिया। इसी का परिणाम है कि भाजपा और एनडीए ने ऐतिहासिक विजय हासिल की। पहली बार भाजपा ने बिहार में इतनी भारी बढ़त बनाई है।”
इस अवसर पर ये रहे मौजूद
इस मुलाक़ात के दौरान भाजपा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
ब्यूरोचीफ – संजय यादव









