Search
Close this search box.

आगरा: ताजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुबई से ट्रेनिंग लेकर ठगी करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

आगरा: ताजगंज थाना पुलिस ने थाना प्रभारी जसवीर सिरोही के नेतृत्व में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद 8 ठगों को एक होटल में गुपचुप मीटिंग करते समय गिरफ्तार किया। ये सभी आरोपी नई-नई ठगी की योजनाओं पर काम कर रहे थे।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने दुबई से ठगी की ट्रेनिंग ली थी। यह रैकेट फर्जी मोबाइल ऐप बनाकर लोगों से लाखों–करोड़ों रुपये ठगता था। गिरोह का संचालन मुख्य रूप से व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से किया जाता था।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी जसवीर सिरोही की इस कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें