Search
Close this search box.

गाजीपुर: जंगीपुर पुलिस की तत्परता से साइबर अपराधियों से दो बैंक खातों की राशि सुरक्षित वापस

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के दो मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। चकबाकर पहेतियां गांव की रमाना यादव के बैंक खाते से 71,997 रुपये और ग्राम सरौली निवासी अबरार स्मारक के खाते से 75,186 रुपये की रकम साइबर अपराधियों द्वारा चोरी की गई थी।

दोनों मामलों में साइबर सेल प्रभारी शिवाकांत मिश्रा और प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बैंक और संबंधित योजनाओं के सहयोग से रकम को सुरक्षित वापस कराया।

थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए जनता को सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बैंक अकाउंट, OTP या अन्य संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी तरह के साइबर या आतंकवादी खतरे की स्थिति में तुरंत साइबर सेल या स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

पुलिस की इस तत्परता से न केवल शांति और सुरक्षा की भावना बढ़ी, बल्कि लोगों का पुलिस पर विश्वास भी मजबूत हुआ।

ब्यूरोचीफ- संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें