Search
Close this search box.

औरैया: गोलगप्पे खाने के शौकीन जरा सम्भल के; महिला ने गोलगप्पे खाने के लिए जैसे ही मुह खोला, हो गई मुसीबत

औरैया: गोलगप्पे खाने के शौकीनों के लिए उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिले के दिबियापुर क्षेत्र की 42 वर्षीय इंकिला देवी गोलगप्पा खाते समय अचानक उनके जबड़े (टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट) में समस्या आ गई। मुंह खुला ही रह गया और वह सामान्य रूप से सांस नहीं ले पा रही थीं।

जानकारी के अनुसार, इंकिला देवी अपनी सहेली के साथ इटावा रोड स्थित सरकारी अस्पताल के पास गोलगप्पे खाने के लिए रुकी थीं। जैसे ही उन्होंने गोलगप्पा मुंह में डालने के लिए मुंह चौड़ा खोला, उनका जबड़ा डिसलोकेट हो गया। गंभीर दर्द और सांस लेने में कठिनाई के कारण उनकी सहेली तुरंत उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचीं।

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मनोज कुमार और शत्रुघ्न सिंह ने तत्काल महिला का प्राथमिक इलाज किया, लेकिन जबड़ा सामान्य स्थिति में नहीं आ सका। डॉक्टरों के अनुसार, यह एक दुर्लभ मामला है। “गोलगप्पा या किसी बड़े टुकड़े को खाते समय जरूरत से ज्यादा मुंह खोलने से टीएमजे डिसलोकेशन हो सकता है। ऐसी स्थिति में घबराने की बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचना चाहिए। देर होने पर हालत गंभीर हो सकती है,” डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने बताया।

महिला को आगे के उपचार के लिए सैफई (चिचौली) मेडिकल कॉलेज के दंत चिकित्सा विभाग में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें