Search
Close this search box.

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में महिला वित्तीय सशक्तिकरण एवं वित्तीय कल्याण संवर्धन कार्यशाला आज

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल एवं कौशल विकास संगठन के संयुक्त तत्वावधान में महिला वित्तीय सशक्तिकरण एवं वित्तीय कल्याण संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन कल 10 दिसम्बर 2025 (बुधवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की प्रेरणा तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव सिंह के नेतृत्व में न्यू लोको कॉलोनी स्थित इन्द्रप्रस्थ सामुदायिक हाल में आयोजित होगा।

पहला सत्र : महिला वित्तीय सशक्तिकरण (11:00 बजे से)

कार्यशाला के प्रथम सत्र में महिलाओं को वित्तीय नियोजन, परिसंपत्तियों की सुरक्षा, और वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक उपायों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस सत्र का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय क्षेत्र में अधिक सक्षम बनाना और उन्हें व्यक्तिगत वित्तीय मार्गदर्शन प्रदान करना है।

दूसरा सत्र : वित्तीय कल्याण संवर्धन / धन जागरूकता कार्यक्रम (12:00 बजे से)

द्वितीय सत्र में प्रतिभागियों को धन प्रबंधन, वित्तीय सुरक्षा और बचत से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया जाएगा।
इस सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपनी संपत्तियों की सुरक्षा और भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को सुदृढ़ रूप से तय करने हेतु प्रेरित करना है।

Leave a Comment

और पढ़ें