Search
Close this search box.

भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच को लेकर लखनऊ में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए स्टेडियम परिसर को 4 सुपर जोन, 9 जोन, 24 सेक्टर और 36 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा ड्यूटी में 3 डीसीपी, 5 एडीसीपी, 11 एसीपी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए 158 महिला पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 6 कंपनी पीएसी, एटीएस, बम निरोधक दस्ता (BDDS), एंटी-माइन और खुफिया एजेंसियों की टीमें भी सक्रिय हैं। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन और विशेष पार्किंग व्यवस्था लागू करते हुए दर्शकों से निर्धारित गेट, पार्किंग और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें