Search
Close this search box.

वाराणसी: पहड़िया मंडी में सरेआम हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप, लालपुर पुलिस ने घेराबंदी कर हथियारों समेत आरोपियों को दबोचा

वाराणसी के पहड़िया मंडी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कुछ मनबढ़ युवकों ने सरेआम हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने वाले आरोपी गाजीपुर जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फायरिंग के पीछे क्या उद्देश्य था। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें