लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक टोल मैनेजर ने नई शादीशुदा जोड़े का निजी वीडियो बनाकर उनसे मोटी रकम वसूल ली। घटना 25 अक्टूबर की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ के एक नवविवाहित दंपत्ति अपनी कार से आज़मगढ़ से लखनऊ लौट रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाज़ा से कुछ दूरी पहले कपल ने अपनी कार रोकी और आपसी बातचीत के दौरान Kiss करने लगे।
इसी दौरान टोल प्लाज़ा में तैनात टोल मैनेजर आशुतोष विश्वास ने केबिन में बैठकर CCTV कैमरे को ज़ूम किया और कपल की हरकतों को रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो बनाने के बाद वह बाइक से सीधे कपल की कार तक पहुंच गया।
आरोप है कि आशुतोष ने वीडियो दिखाकर कपल को धमकाया और उनसे 32 हजार रुपये वसूल लिए। रुपये लेने के बाद भी उसने वीडियो को अपने मोबाइल में रखकर बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बताया जा रहा है कि टोल मैनेजर आशुतोष विश्वास के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की जा चुकी हैं, जिनमें से कई सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची हैं।









