बलिया। समाजवादी पार्टी के नेता उपेंद्र पांडेय ने जेल से रिहा होने के बाद सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बलिया में जेल न होने के कारण उन्हें और उनके समर्थकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
उपेंद्र पांडेय ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा, “जब बलिया में जेल ही नहीं है तो इस जिले को अपराध मुक्त घोषित कर देना चाहिए।”
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर पहली बार जेल भेजा गया। रिहाई के बाद उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों को मिलने के लिए काफी दिक्कतों से गुजरना पड़ा और उन्हें अन्य जिलों में जाकर मिलना पड़ता था।
रिपोर्ट: आनंद मोहन मिश्रा









