Search
Close this search box.

कथावाचक श्रवण दास महाराज पर नाबालिग से शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में कथावाचक श्रवण दास महाराज पर एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 3 जून 2023 को श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बाबा ने उसका मोबाइल नंबर लिया था और इसके बाद वे लगातार फोन पर संपर्क में रहे।

पीड़िता का कहना है कि 24 फरवरी 2024 को बाबा उसके घर पहुंचे और शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विवाह का दबाव बनाया तो बाबा ने उसके नाबालिग होने का हवाला देकर इंकार कर दिया. रिपोर्टस के मुताबिक, महिला थानाध्यक्ष मधुबाला ने बताया कि ‘लिखित शिकायत मिलने पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी’.

Leave a Comment

और पढ़ें