Search
Close this search box.

Varanasi: विन्ध्याचल पुलिस ने मेले में गाड़ियों के शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों पर अवैध क्रियाकलाप करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का समस्त प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिये।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम द्वारा थाना विन्ध्याचल क्षेत्र में भ्रमण करते वक्त कुछ व्यक्तियों द्वारा गाड़ियों के शीशा तोड़कर सामानों की चोरी किये जाने की सूचना मिली थी।

सूचना पर थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा ने रेलवे स्टेशन तिराहा से अभियुक्ता रंजनी नायडू पुत्र सुकैया नायडू, आकाश रंजनी नायडू पुत्र रंजनी नायडू, लक्ष्मी रंजनी नायडू पत्नी रंजनी नायडू व पूजा रंजनी नायडू पत्नी अरूण वालू नायडू को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्त पाड़र थाना नवापुर जनपद नन्दूखार महाराष्ट्र के रहने वाले है।

वहीं पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का एक बैंग, 03 मोबाइल, पर्स, शीशा तोड़ने का स्वनिर्मित गुलेलनुमा 02 उपकरण, 05 नग छर्रे व 1550 रूपये नगद बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें