Search
Close this search box.

वाराणसी: फूलपुर पुलिस ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल के कटे पार्ट्स बरामद

वाराणसी। थाना फूलपुर पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाइक चोरी में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के घर से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 24 दिसंबर 2025 को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जितेंद्र कुमार पुत्र स्व. सनोहर (उम्र करीब 30 वर्ष) एवं अनीश कुमार पुत्र राजकुमार (उम्र करीब 21 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम फूलपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों की निशादेही पर उनके घरों से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP61U4830 के कटे हुए पार्ट्स बरामद हुए। इस संबंध में थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 429/2025, धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने करीब 2–3 माह पूर्व जनपद गाजीपुर से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी। कुछ दिनों तक वाहन चलाने के बाद, पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकिल के पार्ट्स अलग-अलग कर अपने-अपने घरों में छिपा दिए थे, जिन्हें बेचने की योजना थी। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

वाहन स्वामी की पहचान
चालान एप के माध्यम से जांच करने पर वाहन स्वामी का नाम विजय शंकर पुत्र शिवमूरत राम, निवासी मिर्जापुर, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर पाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें