Search
Close this search box.

बलिया में मत्स्य पालन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 7 जनवरी 2026 तक करें आवेदन

बलिया: जिले के मत्स्य पालकों के लिए राहत भरी खबर है। मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जनवरी 2026 कर दी गई है। यह जानकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण, बलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा दी गई।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य सेक्टर योजना के तहत सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पहले यह पोर्टल 29 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक खुला था, लेकिन अब महानिदेशक, मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर इसे दोबारा 29 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक खोल दिया गया है।

इच्छुक मत्स्य पालक विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, मोहल्ला-बनकटा, बलिया में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

ब्यूरो: अवधेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें