Search
Close this search box.

गाजीपुर: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मिनी सचिवालय परिसर में मेघावी छात्रों को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। मरदह क्षेत्र के रायपुर–बाघपुर गांव स्थित मिनी सचिवालय परिसर में सोमवार को छात्र-सेवक मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में आयोजित विज्ञान एवं गणित विषय की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में शामिल सैकड़ों छात्र-छात्राओं में से 65 मेधावी विद्यार्थियों को चयनित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। कक्षा 5 से 12वीं तक की संयुक्त प्रतियोगिता में कक्षा 10 के अमन यादव ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें टैबलेट देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा कक्षा 5 से सतीश चंद्र यादव, कक्षा 8 से अमन राम, कक्षा 10 से हिमांशु यादव, कक्षा 12 से संजीव सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर साइकिल, मेज-कुर्सी, मिल्टन बोतल, स्कूल बैग, स्टडी टेबल, दीवार घड़ी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने बच्चों का बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि
“प्रतिभाएं किसी संसाधन की मोहताज नहीं होतीं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मरदह बाजार–कासिमाबाद मार्ग के लिए 35 करोड़ रुपये तथा कंसहरी–नोनरा बाईपास मार्ग के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनके लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी विधायक निधि का उपयोग केवल जनहित के कार्यों में किया है।
“जिस दिन कोई यह साबित कर देगा कि मैंने निजी लाभ के लिए धन का उपयोग किया है, उसी दिन राजनीति छोड़ दूंगा,” — मंत्री ने कहा।

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह ‘मंटू’, शशीप्रकाश सिंह, प्रीतम, शमशेर, जनार्दन, सीताराम, प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन विवेक स्वाधीन द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट — धर्मेन्द्र कुमार
ब्यूरो चीफ — संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें