Search
Close this search box.

वाराणसी: लंका पुलिस ने गोवंश तस्करी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। लंका थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कौशाम्बी जिले के इचौली गांव निवासी राजू पांडे समेत एक अन्य शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार गौवंश और एक वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से गोवंश तस्करी के कार्य में संलिप्त थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लंका पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने गोवंश की तस्करी करने की बात स्वीकार की है।

लंका थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बरामद गौवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें