Search
Close this search box.

सेंट्रल बार वाराणसी के लीगल सेल अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार बने आनंद प्रकाश उपाध्याय

सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी के लीगल सेल अध्यक्ष पद के लिए आनंद प्रकाश उपाध्याय का नाम तेजी से चर्चा में है। अधिवक्ताओं के हितों को लेकर लगातार संघर्ष करने वाले आनंद प्रकाश उपाध्याय को बार के बीच एक मजबूत और जुझारू नेता के रूप में देखा जा रहा है।

आनंद प्रकाश उपाध्याय को हिमालय परिवार की ओर से प्रांत का लीगल सेल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमालय परिवार के संरक्षक इंद्रेश कुमार के निकट माने जाते हैं। संगठन से जुड़े रहने के कारण वे लंबे समय से कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं की आवाज बुलंद करते आ रहे हैं।

नियुक्ति के बाद से ही आनंद उपाध्याय लगातार अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर वे हमेशा संघर्षरत रहेंगे। संगठन से मिली प्रेरणा के चलते उन्होंने अब सेंट्रल बार वाराणसी में आय-व्यय निरीक्षक पद के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

आनंद उपाध्याय का स्पष्ट कहना है “अधिवक्ताओं का कल्याण ही मेरा लक्ष्य है। कचहरी परिसर से लेकर शासन-प्रशासन तक अधिवक्ताओं की हर समस्या को मजबूती से उठाऊंगा।”

उनकी सक्रियता, संघर्षशील छवि और अधिवक्ताओं के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। बार परिसर में यह चर्चा जोरों पर है कि आगामी चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें