Search
Close this search box.

गाजीपुर के एमआरडी पब्लिक स्कूल में छात्रों से कलमा पढ़वाने का आरोप, जांच की मांग, सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर। जिले के मरदह ब्लॉक स्थित एमआरडी पब्लिक स्कूल पर छात्रों से उर्दू में नमाज और कलमा पढ़वाने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर गुरुवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने जिलाधिकारी गाजीपुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में ब्राह्मण रक्षा दल, राष्ट्रवादी जनसंग्रह पार्टी और क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी शामिल रहे। संगठनों का आरोप है कि स्कूल की प्रबंध समिति और स्टाफ द्वारा हिंदू छात्रों से उर्दू में प्रार्थना, नमाज और कलमा पढ़वाया जा रहा था।

संगठनों का कहना है कि इस संबंध में एक वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत की, जिससे आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्थानीय स्तर पर जांच के बजाय विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि जांच पूरी होने तक स्कूल को बंद रखा जाए, ताकि छात्रों पर किसी प्रकार का दबाव न बने। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के बैंक खातों की भी जांच कराने की मांग की गई है।

ब्राह्मण रक्षा दल के संयोजक प्रेमशंकर मिश्रा ने प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रवादी जनसंग्रह पार्टी के प्रतिनिधि संतोष कुमार पांडेय, मऊ जिलाध्यक्ष उदयभान दूबे, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें