Search
Close this search box.

वाराणसी में मुंबई की युवती का मोबाइल चोरी, खुद ट्रेस कर पहुंची चोर के घर तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। मुंबई निवासी अंकिता गुप्ता वाराणसी भ्रमण पर आई थीं। अस्सी घाट पर गंगा आरती देखने के बाद लौटते समय उनका करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर खुद ही चोर तक पहुंचने का फैसला किया।

मुंबई के घाटकोपर निवासी उमेश गुप्ता की बेटी अंकिता गुप्ता, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, ने टीवी9 डिजिटल को पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल चोरी होने की पुष्टि होते ही वे भेलूपुर थाने पहुंचीं और एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही पुलिस से मोबाइल ट्रैकर के जरिए फोन खोजने का अनुरोध किया। हालांकि, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मामले में खास तेजी नहीं दिखाई।

पुलिस की सुस्ती से निराश होकर अंकिता ने खुद तकनीक का सहारा लिया। उन्होंने एक ऐप की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो बनारस स्टेशन क्षेत्र दिखा रही थी। इसके बाद उन्होंने खुद ही फोन की तलाश शुरू कर दी। कुछ समय बाद दोबारा ट्रैक करने पर लोकेशन और स्पष्ट हुई, जिसके आधार पर वह चोर के ठिकाने तक पहुंच गईं।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं अंकिता की सूझबूझ और साहस की भी लोग सराहना कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें