चन्दौली। /पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर। पब्लिक इंट्रेस्ट थिंकर्स असेम्बली ‘पिता’ संस्था के तत्वावधान में स्थानीय होटल सरस्वती में जिला स्तरीय मेहंदी एवं हिन्दी हस्ताक्षर प्रतियोगिता-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय कला, संस्कृति और हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मुगलसराय राजीव मोहन सक्सेना ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव एवं वंदना दूबे ने दीप प्रज्ज्वलित किया। माँ सरस्वती वंदना नित्या उपाध्याय ने प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में 158 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 149 ने नियमों के अनुरूप सहभागिता की।

मेहंदी प्रतियोगिता में अदिति कुशवाहा ने प्रथम, विद्यानी वर्मा ने द्वितीय तथा श्वेता विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार स्वाति यादव, कुमकुम विश्वकर्मा एवं रिमझिम मौर्या को मिला। हिन्दी हस्ताक्षर प्रतियोगिता में श्वेता विश्वकर्मा प्रथम, सुहानी इदरीसी द्वितीय और प्रांजली वर्मा तृतीय रहीं।

मेहंदी प्रतियोगिता का विषय ‘किसान एवं रक्षाबंधन’ था। निर्णायक मंडल ने मौलिकता, कला कौशल और सूक्ष्मता के आधार पर निर्णय किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। संस्था पदाधिकारियों ने अतिथियों व विजेताओं को सम्मानित किया। समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।








