Search
Close this search box.

“स्वच्छता से स्वागत” अभियान से गूंजे वाराणसी मंडल के प्रमुख स्टेशन, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

वाराणसी । महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर के निर्देश एवं मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के मार्गदर्शन में मंगलवार को वाराणसी मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर “स्वच्छता से स्वागत” अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक के नेतृत्व में ENHM विभाग के स्वास्थ्य निरीक्षकों ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया।

अभियान का उद्देश्य रेल कर्मचारियों और यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान यात्रियों एवं कर्मचारियों को “स्वच्छता से स्वागत” बैज पहनाकर स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

स्टेशनों पर जागरूकता रैली, उद्घोषणा, जनसंदेश और विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को गंदगी न फैलाने तथा कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में डालने की अपील की गई। साथ ही गीले और सूखे कचरे के लिए हरे एवं नीले डस्टबिन के सही उपयोग की जानकारी दी गई। रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Comment

और पढ़ें