Search
Close this search box.

डीडीयू मंडल में कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर, 799 कर्मचारियों को मिला लाभ

चन्दौली । पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देश और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी नीरज कुमार के मार्गदर्शन में तीन दिवसीय कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया। डीडीयू जंक्शन स्थित टीआरएस शेड के सभाकक्ष में आयोजित शिविर में टीआरएस शेड एवं डीजल शेड के 799 कर्मचारियों ने विभिन्न कार्मिक एवं कल्याणकारी सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में HRMS, RESS, UMID, NPS, वेतन एवं सैलरी पैकेज, अवकाश, सेवा अभिलेख, पारिवारिक विवरण, बैंक खाता व मोबाइल नंबर अपडेट, वरिष्ठता तथा सेवानिवृत्ति संबंधी मामलों पर कर्मचारियों को मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान 82 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें से 29 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 53 शिकायतों को संबंधित अनुभागों को समयबद्ध निस्तारण के लिए भेजा गया।

एसबीआई के शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को बैंकिंग सेवाओं और सैलरी पैकेज से संबंधित जानकारी दी। कर्मचारियों ने शिविर को उपयोगी और कर्मचारी हितैषी बताया। मंडल प्रशासन भविष्य में भी विभिन्न कार्यस्थलों पर ऐसे शिविर आयोजित करेगा।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें