Search
Close this search box.

नीमा के बैनर तले मेडिकल सेमिनार आयोजित, विशेषज्ञों ने माइग्रेन और फैटी लिवर पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

चन्दौली । /डीडीयू नगर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के बैनर तले स्थानीय होटल में जॉर्जियन हॉस्पिटल के सौजन्य से बृहद मेडिकल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वाई.एस. राय एवं डॉ. वाई.एन. पांडेय रहे।

इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि चिकित्सक का पेशा निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण है। चिकित्सकों को मरीजों की देखभाल के साथ कठिन मरीजों एवं उनके परिजनों से निपटने, लंबे और तनावपूर्ण कार्य समय, आधुनिक तकनीक के साथ तालमेल, वित्तीय दबाव और व्यावसायिक जोखिम जैसी अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

सेमिनार में डॉ. नंद जी सिंह ने माइग्रेन के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि माइग्रेन सामान्यतः जानलेवा नहीं होता, लेकिन इसे नजरअंदाज करने से तंत्रिका तंत्र, मानसिक स्वास्थ्य और हृदय प्रणाली पर असर पड़ सकता है। वहीं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल शरण सिंह ने फैटी लिवर के कारणों और बचाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वजन कम करना, तला-भुना व अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थों से परहेज, नियमित व्यायाम और शराब से दूरी फैटी लिवर में लाभकारी है।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. ओपी सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. वाई.बी. सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. शिवाजी सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. जे. खान, डॉ. उपेंद्र, डॉ. मथुरा सिंह, डॉ. सलाम, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. स्नेहलता गुप्ता, डॉ. अमित सिंह, डॉ. आरडी तिवारी, डॉ. वाईपी यादव, डॉ. हुजैफा, डॉ. मुमताज, डॉ. पल्लव, डॉ. ओम यति, डॉ. रजत, डॉ. बी. लाल सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें