Search
Close this search box.

मुगलसराय में 19 माह के मासूम का अपहरण, पुलिस ने चंद घंटों में सकुशल बरामद किया

चन्दौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत 19 माह के मासूम बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 20 जुलाई 2026 को अपने तीन बच्चों के साथ वाराणसी से माला बेचकर घर लौट रही थी।

वाराणसी से ऑटो द्वारा मुगलसराय पहुंचने के बाद वह अपने बच्चों के साथ एलबीएस कटरा स्थित एक बंद दुकान के बाहर बैठी थी। इसी दौरान वह पास की मोबाइल दुकान से सिम खरीदने चली गई। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो उसका 19 माह का छोटा बेटा वहां से गायब था। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति बच्चे को उठाकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और तत्परता से कार्रवाई करते हुए मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें